रायपुर। आज केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रायपुर और जबलपुर के बीच नई इंटरसिटी ट्रेन सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया। रायपुर रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश को जोड़ते हुए रायपुर व जबलपुर जैसे सांस्कृतिक और शैक्षिक शहरों के लिए एक मजबूत संपर्क सेतु बनेगी।
इस महत्वपूर्ण रेल सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री का प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी, विधायक श्री मोतीलाल साहू , पुरंदर मिश्रा सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।