बस्तर में विकास की नई पहचान, सुकमा के गांव में खुलेगा आधुनिक अस्पताल: मंत्री नेताम

छग

Update: 2025-03-19 18:53 GMT
Sukma. सुकमा। नक्सल प्रभावित बस्तर में अब विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। डबल इंजन सरकार के सुशासन का एक और उदाहरण सामने आया है, जहां कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव पूवर्ती में सरकार ने अस्पताल खोलने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह अस्पताल केवल स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र नहीं होगा, बल्कि यह नक्सलवाद के खौफ को समाप्त कर विकास की एक नई रोशनी लाएगा।


इस पहल से अब ग्रामीणों को अपने ही गांव में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। सरकार की इस पहल को बस्तर में शांति और विकास के नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। यह अस्पताल नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की नई राह खोलेगा और उनके जीवन को अधिक सुरक्षित व समृद्ध बनाएगा।
Tags:    

Similar News