नन्दकुमार बघेल अस्पताल में भर्ती, मिलने पहुंचे भूपेश बघेल

छग

Update: 2023-06-08 16:11 GMT
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नन्दकुमार बघेल की तबीयत खराब है। उन्हें रायपुर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। जानकारी अनुसार, रात 12 बजे वह निवास पर गिर गए थे, जिससे उनके बांए पैर की हड्डी फैक्चर हो गई। जिसके कारण सुबह 7 बजे उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। डाक्टरों की टीम ने जांच के बाद पाया की लेफट फीमर बॉन फैक्चर है। जिसकी सर्जरी करने की सलाह दी गई। डॉक्टरों की निगरानी में बाइपोलर मॉड्यूलर हेमीआर्थोप्लास्टी का सफलतापूर्वक आपरेशन किया गया। डॉक्टरों की टीम तकरीबन 3 घंटे तक लगी रही, जिसके बाद यह आपरेशन सफल हुआ। हॉस्पिटल में अभी नन्दकुमार बघेल को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।
वहीं हॉस्पिटल के डाक्टर का कहना है कि पिछले चार साल से नन्दकुमार बघेल का इलाज कर रहे हैं। सुगर की बीमारी और उनकी उम्र को देखते हुए आपरेशन काफी क्रिटिकल था, लेकिन डॉक्टरों की टीम ने इस आपरेशन को करने में सफलता हासिल की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने पिता का हालचाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने अपने पिता से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। जल्ह ही वह पूर्ण रुप से स्वस्थ होंगे। जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नन्दकुमार बघेल रात 12 बजे निवास पर गिर गये थे, जिससे उनके बांए पैर की हड्डी (नेक ऑफ फीमर बोन) फैक्चर हो गई। जिसके कारण सुबह 7 बजे उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। जहां मेडिसिन, अर्थाे, न्यूरो सर्जरी, के डाक्टरों की टीम ने पाया कि लेफट फीमर बॉन फैक्चर है जिसकी सर्जरी करने की सलाह दी गई। जांच के बाद आज ऑर्थाेपेडिक डाक्टरों की टीम डॉ. ल्यूनिक यदू, डॉ रमिश पठान, डॉ अमीन कुरैशी, ऐनेस्थेटिक टीम डॉ. सुनील कामरा, डॉ रीमा वाधवा, डॉ मनीष नाग, वहीं क्रिटिकल केयर की टीम डॉ प्रफुल्ल अग्निहोत्री, डॉ सोनल वाजपाई की निगरानी में बाइपोलर मॉड्यूलर हेमीआर्थाेप्लास्टी का सफलतापूर्वक आपरेशन किया गया।
डॉक्टरों की टीम तकरीबन 3 घंटे तक आपरेशन में लगी रही जिसके बाद यह आपरेशन सफल हुआ। हॉस्पिटल में अभी नन्द्रकुमार बघेल को वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। श्रीबालाजी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के चेयरमेन डॉ. देवेंन्द्र नायक ने बताया कि नंदकुमार बघेल का बाइपोलर मॉड्यूलर हेमीआर्थाेप्लास्टी आपरेशन सफलतापूर्वक किया जा चुका है। अभी 48 घंटे तक उन्हें वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। उम्र और उनकी बीमारी को देखते हुए यह आपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण रहा, जिसमें हमें सफलता मिली है। उनके हालत में काफी सुधार है। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी हॉस्पिटल पहुंचकर अपने पिता से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। आपरेशन के बाद अभी उन्हें वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। जल्ह ही वह पूर्ण रुप से स्वस्थ होंगे। वहीं हॉस्पिटल सुपरिंटेंडेंट एमडी मेडिसिन डॉ. दीपक जयसवाल ने बताया कि पिछले चार साल से वह नन्दकुमार बघेल का इलाज कर रहे हैं। सुगर की बीमारी और उनकी उम्र को देखते हुए आपरेशन काफी क्रिटिकल था, लेकिन डॉक्टरों की टीम ने इस आपरेशन को करने में सफलता हासिल की। वह जल्द ही पूर्ण रुप से स्वस्थ होंगे। अभी श्री नन्दकुमार बघेल को गहन चिकित्सा में रखकर इलाज और मानिटरिंग किया जा रहा है।
Tags:    

Similar News

-->