महाशिवरात्रि पर मटन बिक्री, मुस्तकीन कुरैशी गिरफ्तार

छग

Update: 2026-02-15 18:46 GMT
Rajnandgaon. राजनांदगांव। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद मटन विक्रय करने वाले एक युवक के विरुद्ध थाना बसंतपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक प्रकरण तैयार करते हुए माननीय एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया। घटना के बाद क्षेत्र में प्रशासनिक आदेशों के पालन को लेकर सख्ती का संदेश गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय प्रशासन विभाग, रायपुर द्वारा 15 फरवरी 2026 (रविवार) को महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में पशुगृह एवं समस्त मांस-मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए थे। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया था कि किसी प्रकार का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित मांस को जप्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शासन का उद्देश्य धार्मिक पर्व के दौरान सार्वजनिक भावना और व्यवस्था बनाए रखना बताया गया था।


पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले भर में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में गठित टीम को सूचना मिली कि कमला कॉलेज रोड के पास एक युवक ठेला लगाकर मटन विक्रय कर रहा है। सूचना पर पहुंची पेट्रोलिंग पार्टी ने मौके पर मुस्तकीन कुरैशी (20 वर्ष), निवासी कसाईपारा वार्ड क्रमांक 20, थाना कोतवाली,
राजनांदगांव
को मटन बेचते पाया। पुलिस को देखकर आरोपी मटन को छिपाने का प्रयास करने लगा। पुलिस द्वारा मना करने और शासन के आदेशों की जानकारी देने पर वह विवाद करने पर उतारू हो गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत इस्तगाशा तैयार कर माननीय एसडीएम न्यायालय राजनांदगांव में प्रस्तुत किया। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना के मामलों में आगे भी इसी प्रकार सख्ती बरती जाएगी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक देवादास भारती, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल तथा आरक्षक अतहर अली की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार के उल्लंघन से बचें।
Tags:    

Similar News