उपसरपंच की हत्या...हथियारबंद नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट
BREAKING NEWS
फाइल फोटो
छत्तीसगढ़। हथियारबंद नक्सलियों ने कोंडागांव जिले के पेरमापाल गांव में उपसरपंच को मौत के घाट उतार दिया है। फिलहाल मामले पुलिस कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार घटना बयानार थाना क्षेत्र की है, जहां पेरमापाल गांव में शनिवार रात करीब दर्जन भर हथियारबंद नक्सली गांव में आए। यहां उन्होंने गांव के उपसरपंच को पहले घर से बाहर निकाला और उसे धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया।