अंबेडकर प्रतिमा पर कीचड़ पोता गया, शर्मनाक घटना

Update: 2025-06-09 11:17 GMT

रायगढ़। जिले में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कीचड़ पोतने की शर्मनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने कहा, संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबासाहेब के अपमान का यह कृत्य न केवल असामाजिक तत्वों की गंदी मानसिकता को दर्शाता है, बल्कि यह भी सवाल उठाता है कि क्या भाजपा सरकार के शासन में दलितों और संविधान के प्रतीकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल क्यों रही है !

यह घटना उस विचारधारा को उजागर करती है, जो समता और न्याय के सिद्धांतों को कुचलने का प्रयास करती है। बाबासाहेब ने संविधान के माध्यम से देश को एकता और समानता का मार्ग दिखाया, लेकिन भाजपा के शासन में ऐसी घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं, जो संविधान के मूल्यों पर हमला प्रतीत होती हैं। हमारी मांग है कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाए और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।


Tags:    

Similar News

null