Raipur रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को लोकभवन में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के विकास, जनहित और छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान सांसद अग्रवाल ने राज्यपाल रमेन डेका को प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों, विकास कार्यों और आम जनता से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने वाले विभिन्न विषयों पर अपने विचार भी साझा किए। सांसद ने कहा कि प्रदेश की प्रगति के लिए जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना आवश्यक है। उन्होंने विकास योजनाओं, सामाजिक सरोकार और जनता की आवश्यकताओं को लेकर चर्चा की।
राज्यपाल रमेन डेका ने भी प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। दोनों के बीच छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को लेकर विचार-विमर्श हुआ। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। सांसद बृजमोहन अग्रवाल समय-समय पर प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर विभिन्न स्तरों पर संवाद करते रहे हैं।
Tags: