सांसद-विधायक प्रशिक्षण कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल का आत्मीय स्वागत

छग

Update: 2025-07-08 16:31 GMT
Mainpat. मैनपाट। मैनपाट में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने पहुंचे लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम के दौरान मिले उत्साहजनक और आत्मीय स्वागत पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मैनपाट की परंपरागत आतिथ्य परंपरा, यहां की सांस्कृतिक गरिमा और लोगों का स्नेहपूर्ण व्यवहार छत्तीसगढ़ की मिट्टी की सोंधी खुशबू की तरह मन को छूने वाला है। सांसद अग्रवाल ने कहा, “मैं इस आत्मीय स्वागत से अभिभूत हूँ। छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और यहां के आत्मीय जनों द्वारा जिस परंपरागत विधि से मेरा स्वागत किया गया।
वह इस धरती की गरिमा और आत्मा को दर्शाता है।” भाजपा द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण वर्ग जनप्रतिनिधियों को संगठनात्मक कौशल, जनसंवाद, नीति निर्माण और प्रशासनिक दक्षता जैसे विषयों पर प्रशिक्षित करने का एक सशक्त मंच है। वर्ग में सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिल रही है। कार्यक्रम में शामिल अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी मैनपाट के अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य और यहां की लोकसंस्कृति की सराहना की।
Tags:    

Similar News