MP बृजमोहन अग्रवाल ने महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज से लिया आशीर्वाद
रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज से आशीर्वाद लिया। MP बृजमोहन अग्रवाल ने X पोस्ट में कहा, 'संत समागम पुनि बड़भागी' आज रायपुर प्रवास पर पधारे निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज के श्रीचरणों में वंदन कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल के निवास पर स्वामी जी के ओजस्वी सानिध्य में धर्म, संस्कृति और लोक-कल्याण पर हुई चर्चा ने मन को असीम शांति और नई प्रेरणा से भर दिया। छत्तीसगढ़ की धरा पर संतों का आगमन सदैव खुशहाली और सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है।