भाजपा सांसद-विधायक प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल

छग

Update: 2025-07-08 15:58 GMT
Mainpat. मैनपाट। मैनपाट में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सांसद-विधायक प्रशिक्षण शिविर में लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर उन्होंने शिविर को संबोधित करते हुए संगठन की नीतियों, कार्यशैली और मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। शिविर में देश के लोकप्रिय और प्रभावशाली केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा संगठन के गौरवशाली इतिहास और विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उसकी सराहना की।


प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के चुने हुए सांसदों, विधायकों और प्रमुख कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यशैली, जनता से संवाद, नीति निर्माण और संसदीय दक्षता जैसे विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को अधिक प्रभावशाली, जिम्मेदार और जनता के प्रति संवेदनशील बनाना है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा, "भाजपा एक ऐसा संगठन है, जो निरंतर अपने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षित कर उन्हें समाज और राष्ट्र के लिए और अधिक सक्षम बनाता है। यही हमारी ताकत है।" शिविर में प्रदेश संगठन के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
Tags:    

Similar News