श्रावण मास में अमरकंटक पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल

छग

Update: 2025-07-18 16:44 GMT
Raipur. रायपुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर रायपुर लोकसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने परिवार सहित अमरकंटक पहुंचकर आदि शक्तिस्वरूपा मां नर्मदा और बाबा भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया। सांसद अग्रवाल ने विधि-विधान से पूजा कर छत्तीसगढ़वासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान उनका पूरा परिवार भी पूजा में सम्मिलित हुआ। बृजमोहन अग्रवाल का यह धार्मिक दौरा श्रद्धा और संस्कृति से जुड़ा एक प्रेरणादायक संदेश भी लेकर आया, जिसमें समाज के कल्याण हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।





Tags:    

Similar News