Bihar/Raipur. बिहार/रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की प्रशंसा करते हुए इसे महावीर, गौतम बुद्ध, चाणक्य और सम्राट अशोक की पुण्यभूमि बताया। उन्होंने कहा कि नालंदा और तक्षशिला के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाने वाला बिहार भारतीय संस्कृति, ज्ञान और परिश्रम का प्रतीक है। उन्होंने बिहार की जनता की भी सराहना की और कहा कि वे देश और छत्तीसगढ़ के विकास के साथ-साथ राष्ट्र और धर्म की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देते आ रहे हैं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बिहार की ऐतिहासिक विरासत को सलाम करते हुए इसके सतत विकास की कामना की।