सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गणेश विसर्जन पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई

छग

Update: 2025-09-08 17:46 GMT
Raipur. रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गणेश विसर्जन के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों से राजधानी रायपुर की सुप्रसिद्ध और भव्य झांकियों का स्वागत और अभिनंदन करने का सौभाग्य उन्हें मिलता रहा है। यह केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि उनके जीवन का भावनात्मक हिस्सा बन चुकी है। इस वर्ष उपराष्ट्रपति चुनाव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के चलते वे प्रत्यक्ष रूप से समारोह में शामिल नहीं हो सके, इसके लिए उन्होंने गहरा खेद व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने
स्पष्ट
किया कि भले ही वे भौतिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, लेकिन उनकी आत्मा, भावनाएं और आशीर्वाद हमेशा प्रदेशवासियों के साथ हैं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर की गणेश विसर्जन झांकी हमारी सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है।


यह आयोजन न केवल श्रद्धा का उत्सव है, बल्कि समाज में आपसी मेल-जोल और भाईचारे को बढ़ावा देने वाली परंपरा भी है। उन्होंने कहा कि इस झांकी का हिस्सा बनना उनके लिए गौरव की बात रही है और आने वाले समय में फिर से प्रदेशवासियों के बीच शामिल होकर इस परंपरा को साझा करने की प्रबल इच्छा है। उन्होंने भगवान श्री गणेश से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की और कहा कि विघ्नहर्ता अपने आशीर्वाद से सभी के जीवन से कष्ट, बाधा और संकट दूर करें। उन्होंने प्रार्थना की कि प्रत्येक घर-परिवार में शांति, प्रेम, समृद्धि और
मंगल
का वास हो। सांसद ने अपने संदेश में यह भी कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सांस्कृतिक चेतना और परस्पर सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि वे अपनी परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। यह उत्सव सभी जाति, वर्ग और धर्मों को जोड़ने का अवसर है और इसे उत्साह, संयम और प्रेम के साथ मनाना चाहिए। बृजमोहन अग्रवाल ने सभी आयोजकों, श्रद्धालुओं और सेवा में लगे स्वयंसेवकों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव की सफलता में सभी का योगदान महत्वपूर्ण है और इसी सहयोग से आयोजन भव्य रूप में संपन्न हो रहा है।
Tags:    

Similar News