जोन क्र. 10 अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल

छग

Update: 2025-06-27 13:43 GMT
Raipur. रायपुर। वार्ड क्र. 56 के पार्षद सचिन मेघानी ने शुक्रवार को जोन क्रमांक 10 के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित समारोह में विशेष रूप से उपस्थित होकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ले. दीक्षित ने अपने संदेश में कहा कि यह अवसर जनसेवा के प्रति श्री मेघानी की प्रतिबद्धता और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा का प्रतीक है।


उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सचिन मेघानी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे और अपने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने श्री मेघानी को शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में जोन के विकास की उम्मीद जताई।
Tags:    

Similar News