सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को जन्मदिवस की दी शुभकामनाएं

छग

Update: 2025-05-18 15:48 GMT
Raipur. रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भारत के यशस्वी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को उनके जन्मदिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उपराष्ट्रपति को संविधान और लोकतंत्र के सजग प्रहरी बताते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की।


सांसद बृजमोहन ने सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामना संदेश साझा करते हुए कहा, “प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करता हूं कि वे आपको सदैव स्वस्थ रखें और देश सेवा के लिए आपका मार्ग प्रशस्त करें।” ज्ञात हो कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का सार्वजनिक जीवन न्यायिक, राजनीतिक और संवैधानिक क्षेत्रों में सक्रिय योगदान का प्रतीक रहा है। उनके जन्मदिवस के अवसर पर देशभर से शुभकामनाओं का तांता लगा रहा।
Tags:    

Similar News