छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, अगले 6 दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल
छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल
छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, अगले 6 दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल
छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ प्रदेश के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने नया पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। यानी दिन के तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा और मौसम लगभग सामान्य बना रहेगा।
आज यानी रविवार को छत्तीसगढ़ के जशपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, बेमेतरा, कबीरधाम और राजनांदगांव जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कई अन्य जिलों में भी झमाझम बारिश देखी जा सकती है।
6 दिन के लिए मौसम विभाग ने दी जानकारी
23-08-2026 का मौसम : अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा गरज और चमक के साथ वज्रपात की संभावना जताई है.
24-08-2026 का मौसम : इस दिन भी ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. चेतावनी के तौर पर एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है.
25-08-2026 का मौसम : प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी. वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने और बिजली चमकने व गिरने की संभावना है.
26-08-2026 का मौसम : अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का पूर्वानुमान है. इसके अलावा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है.
27-08-2026 का मौसम : प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. हालांकि, इस दिन एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की ही संभावना जताई गई है.
28-08-2026 का मौसम : अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रहेगा. मौसम अलर्ट के अनुसार केवल एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना रहेगी.
देखें मौसम की लेटेस्ट तस्वीर - समय 6: 48 AM