विधायक सिन्हा ने तिरंगा प्रतिज्ञा की दिलाई शपथ

Update: 2024-08-14 06:47 GMT

महासमुंद mahasamund news । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुन्द द्वारा आज स्थानीय मिनी स्टेडियम महासमुन्द में स्वतंत्रता दौड़ एवं तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ को मुख्य अतिथि एवं विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह व समस्त अतिथियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।  mahasamund

chhattisgarh news इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि आजादी के महत्व को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। स्वतंत्रता दौड़ भी उसी का एक हिस्सा है। ऐसे कार्यक्रम से बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत होती है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी। नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने कहा कि शहीदों के बलिदान को नहीं भुलाया जा सकता। आज उन्हीं के कारण हमें आजादी नसीब हुई है। कार्यक्रम को कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने भी संबोधित किया। chhattisgarh

तत्पश्चात स्वतंत्रता एवं तिरंगा दौड़ मिनी स्टेडियम महासमुन्द से प्रारंभ होकर बरौंडा चौक, शास्त्री चौक, सतबहनिया चौक, गांधी चौक, नेहरू चौक होकर स्वामी आत्मानंद हिंदी मिडियम स्कूल से वापस मिनी स्टेडियम महासमुंद में समाप्त हुई। स्वतंत्रता दौड़ एवं तिरंगा दौड़ में विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, श्रीमती राशि महिलांग, डॉ. विमल चोपड़ा, कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह सहित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दौड़ लगाई। इस अवसर पर बच्चों ने राष्ट्रभक्ति गीत पर जुंबा डांस करते हुए अपनी अभिव्यक्ति दी। इसके अलावा विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व पत्रकार, एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स, भारत स्काउट एंड गाइड, रेड क्रॉस, नेहरु युवा केंद्र, खेल संघों के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों, आश्रम छात्रवास, गणमान्य नागरिक, महिला समूह सहित 720 लोगों ने दौड़ लगाई। खिलाड़ियों व बच्चों ने तिंरगा झंडा लेकर दौड़ पूरी की। आयोजन में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, वन विभाग, शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं पीडब्ल्यूडी, उद्यानिकी, नगर पालिका परिषद एवं अन्य विभागों का सहयोग रहा।

Tags:    

Similar News

-->