राजिम। फाग गीत गाकर विधायक रोहित साहू ने होली मनाई। विधायक साहू ने कहा, आज मेरे पैतृक ग्राम पिपरछेड़ी (राजिम) में रंगों के पर्व होली के पावन उपलक्ष्य में आयोजित फाग उत्सव एवं होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुआ एवं नगाड़ा बजाकर खुशियों को अभिवर्धन किया। आपसी सौहार्द,सद्भाव व उल्लास के इस अवसर पर उपस्थित जनों को रंगों के पर्व की शुभकामनाएँ दीं।
बता दी कि होली का त्योहार छत्तीसगढ़ में धूमधाम से हर आम और खास व्यक्ति मना रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय एक दिन पहले ही जशपुर रवाना हो चुके थे, वह परिवार और आम लोगों के साथ अपने गृह ग्राम बगिया में होली का त्योहार मना रहे हैं। लोगों को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
इस दौरान सीएम साय ने कहा कि होली के त्योहार पर हमें अपने सारे पुराने गिले-शिकवे भूल जाने चाहिए। यह त्योहार आपसी भाईचारे को मजबूत करने का बेहतरीन अवसर लेकर आता है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी भिलाई के अपने निवास में होली मना रहे हैं। होली के बीच मुस्लिम समाज ने भी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की।