विधायक भावना बोहरा ने किया नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण

छग

Update: 2025-05-15 16:23 GMT
Pandaria. पंडरिया। क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा ने आज कुकदुर रोड (पंडरिया) में नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय का विधिवत लोकार्पण किया। इस प्रतीक्षालय के निर्माण से यात्रियों को अब धूप, बारिश और अन्य विषम मौसम परिस्थितियों से राहत मिलेगी, जिससे उनका सफर अधिक सहज और सुरक्षित हो सकेगा। लोकार्पण समारोह के दौरान विधायक बोहरा ने कहा कि "मूलभूत सुविधाओं का विकास ही क्षेत्रीय प्रगति का आधार होता है।
सरल और सुगम जीवन के लिए आवश्यक हर सुविधा को जनता तक पहुंचाना ही हमारा संकल्प है।" उन्होंने क्षेत्र में चल रहे अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी दी और जनता को भरोसा दिलाया कि भविष्य में और भी जनसुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्थानीय नागरिकों ने प्रतीक्षालय निर्माण के लिए विधायक भावना बोहरा का आभार व्यक्त किया और इसे एक उपयोगी पहल बताया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।
Tags:    

Similar News