विधायक भावना बोहरा ने किया आकांक्षा हाट मेला का उद्घाटन

छग

Update: 2025-08-03 13:17 GMT
Kawardha. कवर्धा। जिले के पी.जी. कॉलेज, कवर्धा परिसर में शनिवार को आकांक्षा हाट मेला एवं संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, साजा विधायक ईश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत जनप्रतिनिधिगण व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। विधायक बोहरा ने मेले में महिला स्वसहायता समूहों द्वारा लगाए गए विविध उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और “वोकल फॉर लोकल” अभियान को समर्थन देते हुए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह मेले आत्मनिर्भरता की दिशा में महिलाओं के प्रयासों को प्रोत्साहित करते हैं।


इस अवसर पर आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले ब्लॉकों, शासकीय कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिला समूहों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में नीति आयोग द्वारा चलाए जा रहे आकांक्षा हाट मेला और संपूर्णता अभियान ग्रामीण भारत में नवाचार, आत्मनिर्भरता और समृद्धि का प्रतीक बनकर उभरे हैं। यह कार्यक्रम न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है, बल्कि स्वावलंबन की दिशा में एक मजबूत कदम है। समारोह में बड़ी संख्या में आम नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे और आयोजन की सराहना की।
Tags:    

Similar News