35 ट्रेनें रद्द होने पर बोले मंत्री रविं​द्र चौबे, लोगों की समस्या का समाधान नहीं कर पा रही है मोदी सरकार

Update: 2022-06-24 09:36 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द चल रही है। जिसके चलते एक बार लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस मुद्दे पर राज्य के मंत्री लगातार बयान दे रहे हैं। कैबिनेट मंत्री रविं​द्र चौबे ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ये देश का दुर्भाग्य है.. सरकार लोगों की समस्या का समाधान नहीं कर पा रही है। कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे ने आगे कहा कि देश में बिजली, डीजल का संकट पैदा कर दिया गया है। अब ट्रेन भी रद्द कर दिया गया है। ट्रेन रद्द होने से लोग कितना परेशान है। इसका अंदाजा बीजेपी को नहीं है, ये देश का दुर्भाग्य है। समय रहते केंद्र में बैठी बीजेपी इन सभी को ठीक नहीं कर पा रही है।

मंत्री रविंद्र चौबे ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर कहा कि बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है। जितने दिन का सत्र होता है, विपक्ष उतने दिन तक बैठ कर चर्चा नहीं कर पाती। सदन से भाग जाते हैं। सरकार उनके हर प्रश्नों का जवाब देने तैयार है। बीजेपी पहले दिन नारेबाजी करती हैं। दूसरे दिन बापू के पास जाकर बापू को तंग करती है और तीसरे दिन सदन छोड़ कर भाग जाती हैं।

Tags:    

Similar News

-->