मंत्री राम विचार नेताम ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं

छग

Update: 2025-05-01 16:35 GMT
Raipur. रायपुर। प्रदेश के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने आज रायपुर लोकसभा क्षेत्र के यशस्वी सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल को उनके जन्मदिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर मंत्री नेताम ने उन्हें स्नेहिल भेंट कर उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। मंत्री नेताम ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल एक कर्मठ जनसेवक हैं।


जो निरंतर राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण के कार्यों में समर्पित हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि माँ महामाया की कृपा से वे सदैव सुख, समृद्धि एवं सफलता के पथ पर अग्रसर रहें। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ और मंत्री नेताम ने उनके सार्वजनिक जीवन में निरंतर योगदान की सराहना की। रायपुर सहित प्रदेशभर से विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों द्वारा भी बृजमोहन अग्रवाल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
Tags:    

Similar News