रायगढ़। मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ निवास में होली मनाई। मंत्री ने कहा, आज रायगढ़ निवास कार्यालय में प्रियजनों के साथ रंगों के पर्व होली के शुभ अवसर पर प्रेम, उल्लास और स्नेह के रंगों से सराबोर माहौल। आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनायें।

यह भी पढ़े 

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष किरण सिंहदेव जगदलपुर में आम लोगों के साथ त्यौहार मना रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी दंतेवाड़ा में रहकर होली मना रहे हैं।राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ त्यौहार की खुशियां बांट रहे हैं। प्रदेश के प्रमुख शहरों और राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग भिलाई, जगदलपुर में प्रमुख चौक चौराहों पर लोग होली का जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं।

Tags: