मंत्री नेताम ने जैविक उर्वरक संयंत्र का किया निरीक्षण

Update: 2025-05-01 09:21 GMT

रायपुर। मंत्री रामविचार नेताम ने आज अभनपुर में स्थित छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के जैविक उर्वरक संयंत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्लांट में कार्यरत वैज्ञानिकों एवं तकनीकी विशेषज्ञों से विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा प्रोसेसिंग यूनिट की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर आधुनिक कृषि के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए सभी कर्मियों का उत्साहवर्धन किया और संयंत्र को और अधिक प्रभावी एवं नवोन्मेषी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।


Tags:    

Similar News

null