जनता से रिश्ता की खबर पर मुहर, मंत्री मोहम्मद अकबर चुनाव घोषणा पत्र समिति के चेयरमैन बनाए गए

Update: 2023-08-18 11:12 GMT

जनता से रिश्ता ने मंत्री मोहम्मद अकबर को इस समिति का चेयरमैन बनाए जाने को लेकर पहले ही खबर प्रकाशित की थी. 

रायपुर। विधानसभा 2023 के लिए कांग्रेस ने चुनाव घोषणा समिति का ऐलान कर दिया है। वरिष्ठ नेता और मंत्री मोहम्मद अकबर को इस बार समिति का चेयरमैन बनाया गया है। वरिष्ठ मंत्री रविंद्र चौबे, शिव कुमार डहरिया, अमरजीत भगत, प्रेम साय सिंह सहित 23 सदस्य बनाए गए हैं। बतादें कि 2018 के चुनाव के लिए घोषणा पत्र जिसे कांग्रेस ने संकल्प पत्र नाम दिया था, उसे टीएस सिंहदेव ने तैयार किया था। पार्टी नेताओं के अनुसार इस बार भी उन्हें ही जिम्मदरी दी जा रही थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

इसके साथ ही पार्टी ने 6 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति भी बनाई है। शिव कुमार डहरिया को इसका चेयरमैन बनाया गया है। वहीं रामगोपाल अग्रवाल, अरुण सिंघानिया, राजेश तिवारी, गिरीश देवांगन, मलकीत सिंह और गजराज पगारिया सदस्य बनाए गए हैं।





Tags:    

Similar News