मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े का चरामा में आत्मीय स्वागत, कार्यकर्ताओं से हुई मुलाकात

छग

Update: 2025-04-24 13:16 GMT
Kanker. कांकेर। राज्य की मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने कांकेर से धमतरी जाते समय रास्ते में चरामा में भाजपा कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्नेहिल स्वागत किया, जिससे माहौल उत्साह और ऊर्जा से भर गया। मंत्री रजवाड़े ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्पण ही संगठन की असली ताकत है।


उन्होंने कहा कि इसी निष्ठा और कर्मठता के बल पर भाजपा लगातार जनसेवा में अग्रणी रही है। चरामा में हुई यह मुलाकात न सिर्फ संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही, बल्कि इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार भी हुआ। कार्यकर्ताओं ने भी मंत्री रजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आगामी कार्यक्रमों के लिए शुभकामनाएं दीं।
Tags:    

Similar News