मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

छग

Update: 2025-04-24 14:27 GMT
Dhamtari. धमतरी। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने आज धमतरी जिले में स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और पीड़ित महिलाओं को दी जा रही सेवाओं की विस्तार से जानकारी ली। मंत्री रजवाड़े ने कहा कि यह केंद्र महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए समर्पित है।


जो पीड़ितों को न केवल संबल देता है, बल्कि उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में भी अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सुविधाएं समय पर और संवेदनशीलता के साथ उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक जरूरतमंद महिला को सुरक्षित सहारा मिले और वे आत्मनिर्भर बन सकें। निरीक्षण के दौरान अधिकारीगण और केंद्र की टीम भी मौजूद रही।
Tags:    

Similar News