उपवास को लेकर मंत्री कवासी लखमा ने कह दी बड़ी बात

Update: 2023-03-30 10:43 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नाम के नाम पर सियासत तेज हो गई है। मंत्री अमरजीत भगत ने आज कहा कि, छत्तीसगढ़ में राम की कृपा कांग्रेस के ऊपर है। अब इस पर पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, प्रभु राम मर्यादा के साथ काम करने वाले लोगों के हैं। रामनवमीं के दिन देवी से शक्ति प्राप्त कर, अन्याय अत्याचार करने वालों का नाश प्रभु राम करते हैं। छत्तीसगढ़ में ED की कार्यवाही इसी का परिणाम है। बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का काम धर्म के आधार पर लोगों को बांटना है। प्रभु राम पूरे विश्व के हैं। पूरे देश के हैं। भगवान राम को बांटना देश को बाटने जैसा है। कांशी विश्वनाथ का धाम, महाकालेश्वर उज्जैन जीर्णोद्धार का काम भगवान राम ने किसको दिया ये पूरी दुनिया देख रही है।

उधर आज जगदलपुर में एक मंदिर से पूजा कर निकले आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि, मैं कभी उपवास नहीं रहता हूं। उपवास रहने से भगवान की पूजा नहीं हो पाती। खा कर ताकत से पूजा करना है। उन्होंने कहा कि, मैंने आज सुबह से कई राम-मंदिरो में पूजा-अर्चना की है। 

Tags:    

Similar News