तखतपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवक ने पिटाई और अपमान से दुखी होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। जहर के असर से युवक की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे आनन-फानन में बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम लालू यादव है। वह ग्राम सावाडबरा का रहने वाला था। बातया जा रहा है कि, लालू यादव पिता संगीत यादव का कुछ दिन पूर्व नानू जायसवाल उर्फ युगल जायसवाल के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि, विवाद के दौरान नानू जायसवाल ने लालू यादव की जमकर पिटाई कर दी थी। पिटाई से आहत होकर लालू यादव ने कीटनाशक का सेवन कर लिया।
वहीं उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए बिलासपुर ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में पुलिस की कार्रवाई की विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद मामले की आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Tags: