एकता का संदेश: जामा मस्जिद सहित हर मुस्लिम घरों में लहराया तिरंगा

Update: 2022-08-14 12:01 GMT

बालोद। जैसे-जैसे स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रही है लोगों के दफ्तरों और घरों के छतों में तिरंगा लहराना प्रारंभ हो चुका है। वहीं संगठनों के अलावा अब स्थानीय स्तर पर भी लोग अपने मोहल्लों में निशुल्क तिरंगा बांटकर लोगों से अपने-अपने घरों के सामने तिरंगा लगाने की अपील कर रहे हैं।

एक ऐसा ही सुंदर नजारा बालोद शहर में देखने को मिला, जहां मुस्लिम समाज के युवाओं ने जामा मस्जिद सहित मुस्लिम हर घरों में तिरंगा लगाया और भाईचारा एकता का संदेश दिया। भाजपा नेता अकबर तिगाला ने तकरीबन 100 नग तिरंगा झंडा नगर के अलग-अलग जगहों में बांटा है। इस दौरान अकबर तिगाला ने लोगों से अपने घरों की छतों में तिरंगा लगाकर इस आजादी के 75वें वर्षगाँठ पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव को यादगार बनाने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि आजादी के इस 75वें वर्षगाँठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव को यादगार बनाने हर नागरिक अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। सभी राजनीतिक दलों की ओर से भी राजीनीतिक विचारों से ऊपर उठकर आजादी के अमृत महोत्सव में लगातार अपना योगदान देते दिख रहे हैं। हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, तिरंगा मेरा अभिमान ऐसे कई स्लोगनों और तिरंगा के साथ अपनी-अपनी तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News