अस्पताल के पार्किंग के पीछे MDMA ड्रग्स की सप्लाई, गोलबाजार में दबोचा गया तस्कर

Update: 2026-02-15 09:35 GMT

रायपुर। गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत डीकेएस अस्पताल के पार्किंग के पीछे 01 व्यक्ति को एम.डी.एम.ए के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया। एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत डी.के.एस अस्पताल के पीछे पार्किंग मंें 01 व्यक्ति अपने पास मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए रखा है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है।

उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एण्ड साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया, पूछताछ में व्यक्ति द्वारा अपना नाम चित्रांश पवार उर्फ गोल्डी निवासी सिविल लाईन रायपुर का होना बताया गया। टीम के सदस्यो द्वारा चित्रांश पवार उर्फ गोल्डी की तलाशी लेने पर उसके पास एम.डी.एम.ए रखा होना पाया गया।

आरोपी चित्रांश पवार उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से कुल 06.32 ग्राम एम.डी.एम.ए तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 80,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 29/26 धारा 22(ख) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End-to-End कार्यवाही की जा रहीं है।

गिरफ्तार आरोपी

चित्रांश पवार उर्फ गोल्डी पिता प्रमोद कुमार उम्र 20 साल निवासी राजा तालाब अमर चौक थाना सिविल लाईन रायपुर।

Tags:    

Similar News

null