मौलाना की पत्नी के शव को कब्र से निकाला जाएगा, हत्या का आरोप

छग

Update: 2025-07-23 10:57 GMT

बिलासपुर। बिलासपुर में एक पांच महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। आरोप है कि उसके मौलाना पति ने प्रेग्नेंट महिला को अमानवीय यातना देते हुए गर्म आयरन से जलाया। फिर टॉयलेट क्लीनर पिला दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसके बाद मौलाना ने बिना पोस्टमार्टम करवाए शव को उत्तर प्रदेश ले जाकर दफना दिया। उसके परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। दरअसल, तालापारा स्थित मस्जिद फैजाने गरीब नवाज के पास रहने वाला मौलाना कारी बशीर तैयबा चौक पर 3 भाइयों के साथ मिलकर होटल चलाता है। मोहल्ले वासियों ने एसएसपी को बताया कि मौलाना का किसी महिला को लेकर उसकी पत्नी सलमा से 11 जुलाई को विवाद हुआ था।

रात में कारी बशीर ने भाइयों के साथ मिलकर गर्भवती पत्नी को बेहरमी से पीटा। कपड़ा प्रेस करने वाले गर्म आयरन से उसे जलाया। पेट में लात मारी। 12 जुलाई को उसे जबरदस्ती हार्पिक पिलाया और छोड़ कर चला गया। महिला बेहोश हुई तो उसकी 10 वर्षीय बेटी ने मोहल्ले वालों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसी जब घर पहुंचे तो देखा कि फर्श पर हार्पिक फैला था और चादर खून से सनी हुई थी।

Tags:    

Similar News

null