3 लाख का ईनामी माटवाड़ा एलओएस के डिप्टी कमांडर ने किया आत्मसमर्पण

Update: 2021-08-20 16:39 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आइए को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा अभिषेक पल्लव के समक्ष माटवाड़ा एलओएस डिप्टी कमांडर ने आत्मसमर्पण किया।

 पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भैरमगढ़ एरिया कमेटी अंतर्गत माटवाड़ा एलओएस डिप्टी कमांडर महेश उर्फ मोटू मडक़ामी (उम्र 20) वर्ष ने घर वापसी की।उक्त नक्सली लीडर बीजापुर जिला अंतर्गत कुटरु थाना क्षेत्र के गढ़मिरी पारा दरभा गांव का निवासी है।

महेश पुलिस और नक्सलियों की अनेक मुठभेड़ों में शामिल था। इनमें तिम्मेनार नक्सली मुठभेड़ में शामिल था। जिसमें 7 नक्सली ढेर हुए थे। इसी कड़ी में हुर्रेपाल नक्सली मुठभेड़ में 1 जवान शहीद हुआ था।

वही इंड्रीपाल नक्सली मुठभेड़ में एक नक्सली शहीद हुआ था। राज्य शासन द्वारा उक्त कैडर के नक्सली की गिरफ्तारी पर ?3 लाख का पुरस्कार एवं पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा द्वारा 10 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था।

Tags:    

Similar News