पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 108 कर्मियों के बदले पद

छग

Update: 2025-10-14 16:58 GMT
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने आदेश जारी करते हुए कुल 108 पुलिसकर्मियों को विभिन्न पदों पर इधर से उधर किया है।


जारी ट्रांसफर आदेश में थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक (एसआई), सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई), हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल सहित कई पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। इस बदलाव का उद्देश्य पुलिस विभाग की कार्यकुशलता और जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाना बताया जा रहा है।
एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह बड़ा तबादला नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नए पदों पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। इस बड़े पैमाने पर तबादले से जिले के पुलिस स्टेशनों और थानों में नई संरचना बन गई है, जिससे स्थानीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
Tags:    

Similar News