राजमिस्त्री ने साथ काम करने वाली महिला से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

छग

Update: 2024-04-02 13:22 GMT
सरगुजा। सरगुजा जिले के गांधीनगर थानाक्षेत्र में मजदूर महिला से साथ काम करने वाले राजमिस्त्री ने रेप किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में पैसे लेने के बहाने महिला को साथ ले जाकर फिर से उसके साथ रेप किया। घटना की रिपोर्ट पीड़िता ने गांधीनगर थाने में दर्ज कराई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, गोधनपुर चर्च के सामने निर्माणाधीन भवन में पीड़िता बतौर मजूदर काम करने के लिए 14 मार्च को गई थी। वह करीब दो बजे दोपहर में बाथरूम के लिए मैदान की झाड़ी की ओर गई तो पीछे से साथ काम करने वाला राजमिस्त्री भी पहुंच गया। उसने महिला के साथ रेप किया और किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।

सहमी पीड़िता ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। पीड़िता आरोपी का नाम भी नहीं जानती है। उसका मोबाइल नंबर पीड़िता के पास था। आरोपी राजमिस्त्री ने 27 मार्च 2024 को पीड़िता को फोन किया और एसबीआई बैंक के पास से उसे ऑटो में बैठाकर बकाया पैसा दिलाने के नाम पर साथ ले गया। उसे अजिरमा ले जाकर आरोपी ने फिर से उसके साथ रेप किया। घटना की रिपोर्ट 30 मार्च को गांधीनगर थाने में पीड़िता ने दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 376(2)(एन), 506 का अपराध दर्ज किया। पुलिस ने पीड़िता द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर से आरोपी की पहचान की। पुलिस टीम ने आरोपी श्यामलाल रवि (40) निवासी कल्याणपुर, थाना जयनगर, सूरजपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Tags:    

Similar News