ऑपरेशन आघात के तहत मनोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

छग

Update: 2025-06-26 15:11 GMT
Jashpur. जशपुर। जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात अभियान के तहत मनोरा चौकी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 30 लीटर अवैध देशी कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुमताज अंसारी नामक आरोपी को धरदबोचा और उसके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त टाटा सूमो वाहन (क्रमांक JH 01 BP-8548) को भी जब्त किया गया है। मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Tags:    

Similar News