नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्तार

छग

Update: 2026-04-11 14:56 GMT
Durg. दुर्ग। दुर्ग जिले में नशे के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। डीएसपी यदुमनी सिदार ने जानकारी देते हुए बताया कि गांजा तस्करी और अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए खुर्सीपार, सुपेला और नंदिनी नगर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस अभियान के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ तथा नकदी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान करीब 4 किलो 750 ग्राम गांजा, देशी शराब और नगद राशि बरामद की गई है। यह कार्रवाई क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र के देवार पारा में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति खुलेआम गांजा बेच रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।


तलाशी लेने पर उसके पास से 2 किलो 50 ग्राम गांजा और 400 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमजद देवार (52 वर्ष), निवासी देवार पारा बताया। उसने अवैध गांजा बिक्री करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया गया। बरामद किए गए गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। अन्य तीन आरोपियों के संबंध में भी जांच जारी है और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
Tags:    

Similar News