जशपुर। जिले में लुटेरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. किराना व्यवसायी से 5 लाख की लूट की घटना सामने आई है. पीड़ित दुकानदार ने मामले की शिकायत पत्थलगांव थाना में की है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

बता दें कि, पत्थलगांव जशपुर रोड़ में राहुल अग्रवाल की दुकान है. वहीं दुकान बंद कर घर जाते वक्त व्यापारी से पैसों से भरा बैग लुटेरे छीनकर फरार हो गए. जिसकी रिपोर्ट पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई है.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Tags: