रायपुर। रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग हेतु एनआई का कार्य किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरूप रद्द की गई गाड़ियों में से कुछ गाड़ियों का परिचालन यथावत रहेगा।
रिस्टोर होने वाली गाडियां
दिनांक 23 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर निर्धारित समय अनुसार चलेगी।
दिनांक 23 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-कोरबा मेमू पैसेंजर निर्धारित समय अनुसार चलेगी।
दिनांक 23 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68733 कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर निर्धारित समय अनुसार चलेगी।
दिनांक 23 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर निर्धारित समय अनुसार चलेगी।