शेर ने गाय पर किया हमला, मोहला इलाके में अलर्ट

cg news

Update: 2025-12-02 03:50 GMT

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी। जिले में वन्य जीवों की चहल कदमी के बीच इस बार जंगल के राजा शेर की आमद हुई है। डीएफओ दिनेश पटेल ने टाइगर के आमद की पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताए कि, औंधी क्षेत्र के नवागढ़ के नजदीक कक्ष क्रमांक 1080 में टाइगर की पुष्टि हुई है। शेर ने एक गाय का शिकार किया है।

ग्रामीणों की सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने मौके का मुआयना कर खूंखार वन्य जीव और आम ग्रामीणों को एक दूसरे के संघर्ष के लिए सतर्क किया है। घटनास्थल पर शेर के पग मार्क भी वन विभाग के अधिकारियों को मिलें हैं। डीएफओ दिनेश पटेल के निर्देश पर टाइगर के द्वारा शिकार किए गाय का मुआवजा के लिए पंचनामा तैयार कर प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही वन विभाग ने ग्रामीणों को टाइगर से किसी प्रकार से छेड़छाड़ ना करने और अकेले जंगल नहीं जाने की हिदायत दी गई है।

डीएफओ दिनेश पटेल ने बताया कि, जिस जगह पर शेर ने गाय पर हमला किया है। उक्त स्थान पर वन विभाग की तरफ से ट्रैप कैमरा लगाया जा रहा है। आशंका है कि, टाइगर आधा गाय को निवाला बना लिया है पुनः फिर उस स्थान पर टाइगर के पहुंचने का अंदेशा है।


Tags:    

Similar News

null