शिवनाथ नदी में मिला मजदूर का शव, तीन दिनों से था लापता

Update: 2021-09-14 09:58 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजनांदगांव। सुरगी इलाके के ढोडिया गांव के एक ईंटभट्ठा के कामगार व्यक्ति का शव शिवनाथ नदी में एक सब्जी बाड़ी के पीछे फंसे हुए हालत में मिला। बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय के घनाराम निषाद रविवार से ईंट भट्ठे में काम करने के लिए घर से निकला था।

तीन दिन तक वापस नहीं आने के बाद परिजनों ने उसकी खोजीबन शुरू की। नदी किनारे स्थित गांव के एक सब्जी बाड़ी के पीछे मंगलवार सुबह उसका शव ग्रामीणों ने देखा। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

बताया जा रहा है कि मृतक कई बार बिना बताए घर नहीं आता था। इसी आधार पर परिजनों ने उसके संबंध में जानकारी नहीं ली। यह भी बताया जा रहा है कि नदी के दूसरे किनारे में स्थित ईंट भट्ठे में वह दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था। नदी पार कर वह आना-जाना करता था।
माना जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से नदी के जलस्तर बढऩे के दौरान संभवत: मृतक गहरे पानी में चला गया, जिसके चलते उसकी जान चली गई। सुरगी पुलिस चौकी प्रभारी शक्ति सिंह ने 'छत्तीसगढ़' को बताया कि शिनाख्ती के बाद शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के संबंध में परिजनों से जानकारी ली जा रही है।
Tags:    

Similar News