मजदूर की मौत, सीमेंट फैक्ट्री में हादसा

छग

Update: 2024-08-01 07:01 GMT

भिलाई bhilai news । जामुल क्षेत्र में स्थित एसीसी सीमेंट फैक्ट्री में गुरुवार सुबह काम के दौरान एक मजदूर करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वो पूरी तरह झुलस गया। जब आसपास काम कर रहे कर्मचारियों ने उसे देखा तो वहां हड़कंप मच गया। तुरंत उसे स्पर्श हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जामुल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान मो. आबिद (28 साल) के रूप में हुई है। वो जामुल नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 विश्वकर्मा चौक में रहता था। एसीसी सीमेंट में पिछले 10-12 सालों से इलेक्ट्रीशियन के पद पर काम कर रहा था। घर में उसके दो बच्चे और पत्नी हैं। पति की मौत की खबर के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है।

जामुल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आबिद रोज की तरह काम पर फैक्ट्री गया था। सुबह 9-10 बजे के बीच वो गोडाउन में बिजली के करंट सप्लाई की खराबी की ठीक कर रहा था। उसने उस समय सुरक्षा का ध्यान नहीं दिया, जिससे वो करंट की चपेट में आ गया।

Tags:    

Similar News

-->