Raipur. रायपुर। आज लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल से छत्तीसगढ़ के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवनगन ने सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान राज्य में श्रमिकों और उद्योगजगत से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ईएसआईसी अस्पतालों के विस्तार, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, और सीबीएसई स्कूलों के संचालन व सुदृढ़ीकरण के संदर्भ में विचार-विमर्श किया गया।
दोनों नेताओं ने राज्य में श्रमिकों के कल्याण एवं औद्योगिक विकास को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता जाहिर की। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा, “मुझे विश्वास है कि श्री लखनलाल देवनगन के कुशल नेतृत्व में श्रमिकों और उद्योगजगत के हित में ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।” यह मुलाकात राज्य में सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर समन्वित प्रयासों की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखी जा रही है।