गाली देने से मना करने पर चाकू से हमला

छग

Update: 2022-06-28 15:07 GMT

उरला। थाना क्षेत्र में एक युवक ने गाली देने से मना किया तो आरोपित ने चाकू से हमला कर दिया। उरला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उरला थाने में शहीद नगर बीरगांव निवासी रोशन लाल साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई। वह सोमवार की रात में आरोपित चेतन गाली-गलौज कर रहा था। रोशन ने उसे मना किया। इस बात पर नाराज होकर चाकू से पेट पर हमला कर दिया। आसपास के लोग रोशन को अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य है। पुलिस आरोपित को ढूंढ रही है।

Tags:    

Similar News