खैरागढ़ उपचुनाव: विक्रांत सिंह हो सकते है बीजेपी से प्रत्याशी

Update: 2022-03-17 08:35 GMT

रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव को लेकर अब प्रदेश की दो प्रमुख पार्टियों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दोनो ही पार्टियों की ओर से चुनाव समितियों की घोषणा हो गई है। भाजपा ने तो प्रत्याशी चयन की ओर भी कदम बढ़ा दिए हैं।

बताया जा रहा है कि 10 भाजपाइयों ने खैरागढ़ से चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी पेश की थी। लेकिन प्रदेश चुनाव समिति ने इन दावों पर घंटों मंथन के बाद तीन नामों का एक पैनल केंद्रीय चुनाव समिति को भेजने की तैयारी कर ली है। इस पैनल में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह और पूर्व विधायक कोमल जंघेल का भी नाम भी शामिल बताया जा रहा है। हालांकि पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा इस बार विक्रांत सिंह पर दांव खेलने जा रही है।

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक बुधवार रात को हुई। प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में शामिल हुईं। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित चुनाव समिति के दूसरे सदस्य भी बैठक में शामिल थे।

Tags:    

Similar News

-->