छत्तीसगढ़ की राजनीति को एक नई दिशा देने वाला है खैरागढ़ उपचुनाव : विधायक नारायण चंदेल

Update: 2022-04-04 03:42 GMT

खैरागढ़। जांजगीर चांपा से विधायक नारायण चंदेल ने अपने वक्तव्य में कहा कि खैरागढ़ का उपचुनाव प्रदेश की छत्तीसगढ़ की राजनीति को एक नई दिशा देने वाला है। विकास के कार्य ठप पड़े है। जनता में कांग्रेस के ख़िलाफ़ भीषण आक्रोश है जो 12 अप्रैल को जनता दिखाने वाली है। महंगाई के मुद्दे पर उन्होंने इंटरनेशनल बाज़ार का प्रभाव को जिम्मेदार ठहराया।

Full View

भाजपा के स्वच्छता संयोजक शम्भु ने जनता से रिश्ता से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सफ़ल नीतियों को जनता जानती है ठीक उसी प्रकार डॉ रमन के सफल कार्यकाल को भी जनता याद कर रही हैं। कांग्रेस का धोखा अब जगजाहिर हो चुका है।

Full View

खैरागढ़ के चुनावी रण में मतदाताओं से पहले राजनीतिक पार्टियां अपने कार्यकर्ताओं को साधने में लगी हुई हैं। चुनाव चिन्ह मिलते ही खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की बैठक का दौर जारी है। पार्टियों के नेता अपने प्रत्याशियों को जीतने रणनीति भी बना रहे हैं। भाजपा, कांग्रेस, जेसीसीजे सहित अन्य पार्टियां अपने-अपने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए चुनावी मंत्र भी दे रहे हैं। दिन भर बैठकों का दौर जारी है।

बता दें कि खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए 17 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जो 24 मार्च तक ली। तय कार्यक्रम के अनुसार स्कूटनी के बाद 28 मार्च नाम वापसी की अंतिम तिथि थी। अब उप चुनाव के लिए 12 अप्रैल को मतदान होगा और 16 अप्रैल को मतगणना होगी। राजनांदगांव जिले की यह सीट खैरागढ़ सियासत के राजा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद खाली हुई है।


Tags:    

Similar News

-->