फ्रांस रवाना होने से पहले जूही व्यास ने रमन सिंह से लिया आशीर्वाद

Update: 2025-05-17 07:15 GMT

रायपुर। फ्रांस रवाना होने से पहले जूही व्यास ने रमन सिंह से आशीर्वाद लिया।  पूर्व सीएम रमन सिंह ने अपने पोस्ट में बताया, #Cannes2025 के रेड कारपेट पर प्रदेश से पहली बार हमारे छत्तीसगढ़ की बेटी जूही व्यास जी शामिल होने के लिए आज फ्रांस के लिए रवाना हो रही हैं, इस अवसर पर उनको हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करता हूँ।

मुझे इस बात पर अत्यंत प्रसन्नता है कि जूही व्यास जी कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में पर्यावरण संरक्षण पर आधारित परिधान पहनकर पूरे विश्व को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देंगी। ऐसा करने वाली वह छत्तीसगढ़ की पहली महिला बनेंगी।

यह पूरे प्रदेश के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है और मैं जूही के उज्जवल और सफल भविष्य के लिए कामना करता हूँ।

छत्तीसगढ़ के बेटी अब जाही कान्स फिल्म फेस्टिवल म...

दुर्ग की जूही व्यास जी इस वर्ष के कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में भाग ले 'ग्लोबल वार्मिंग' और 'वर्ल्ड पीस' जैसे महत्वपूर्व विषयों पर विश्व का ध्यान आकर्षित करेंगी। पेशे से मेकअप आर्टिस्ट, पेजेंट ग्रूमिंग मेंटोर और सॉफ्टवेयर इंजीनियर जूही को मेरी ओर से ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं।

Tags:    

Similar News

null