जोगी कांग्रेस को लग सकता है झटका, विधायक प्रमोद शर्मा ज्वाइन कर सकते है भाजपा

छग

Update: 2023-07-21 14:26 GMT
जोगी कांग्रेस को लग सकता है झटका, विधायक प्रमोद शर्मा ज्वाइन कर सकते है भाजपा
  • whatsapp icon
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है और यहां चुनाव भी नजदीक है। आज प्रदेश की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है। कयास लगाए जा रहे है कि, बलौदाबाजार से जोगी कांग्रेस विधायक प्रमोद शर्मा पार्टी से इस्तीफा दे सकते है और वे भाजपा में शामिल हो सकते है। सदन की कार्यवाही के दौरान आज प्रमोद शर्मा को भाजपा नेताओं के साथ मुलाकात करते देखा गया। विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन प्रमोद शर्मा सदन में विधि-विभाग के अधिकारियों से चर्चा करते नजर आए। हालांकि पार्टी से इस्तीफे को लेकर विधायक प्रमोद शर्मा की ओर से अभी कुछ भी बयान सामने नहीं आया है।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से निलंबन झेल रहे बलौदाबाजार से विधायक प्रमोद शर्मा अब अपनी नई पारी की शुरुआत कर सकते है। अटकलें लगाई जा रही है कि वह अपनी पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से इस्तीफा दे सकते है। इसके साथ ही उनके भाजपा में शामिल होने की खबरे सामने आ रही है। बता दें कि प्रमोद शर्मा पार्टी से पहले ही निलंबित चल रहे है। वे पूर्व में बाहर किये गये जेसीसी नेता धर्मजीत सिंह के बड़े समर्थक माने जाते है। इसी समर्थन के चलते उन्हें भी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। छत्तीसगढ़ की इकलौती प्रांतीय पार्टी जनता कांग्रेस के विधायक प्रमोद शर्मा पार्टी से इस्तीफा दे कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
दरअसल शुक्रवार को सदन की कार्रवाई के दौरान प्रमोद शर्मा को भाजपा के आला नेताओं के साथ मेल-मुलाकात करते देखा गया। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वे जनता कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन प्रमोद शर्मा सदन में विधि-विभाग के अधिकारियों से चर्चा करते नजर आए। उन्हें भाजपा के आला नेताओं के साथ सलाह-मश्वरा करते हुए देखा गया। सूत्रों के अनुसार वे पार्टी छोड़ने के बाद बनने वाली स्थितियों-परिस्थितियों को लेकर मंत्रणा कर रहे हैं। बता दें कि प्रमोद शर्मा को जेसीसीजे से निलंबित किया जा चुका है। हालांकि, जेसीसीजे से इस्तीफा देने की बात मीडिया में सामने आने पर प्रमोद शर्मा ने इस पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी सलाह-मश्वरा का दौर जारी है। आगे जो भी फैसला होगा, आप लोगों को बता दिया जाएगा।
Tags:    

Similar News