रायपुर। छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार मनीष वोरा को सम्मानित किया गया। यह सम्मान “जनता से रिश्ता” के संपादक पप्पू फरिश्ता द्वारा प्रदान किया गया। संपादक पप्पू फरिश्ता ने पत्रकारिता में लंबे समय से सक्रिय मनीष वोरा के कार्यों की सराहना की गई और उनके अनुभव को महत्वपूर्ण बताया गया। मनीष वोरा ने अपने काम के जरिए समाज और पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान बनाई है।
बता दें कि विगत दिनों जनता से रिश्ता ने स्थापना दिवस मनाया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया था। कुछ कारणों की वजह से वरिष्ठ पत्रकार मनीष वोरा शामिल नहीं हो पाए थे। आज 12 जून को वे जनता से रिश्ता दफ्तर भेंट मुलाकात करने आए। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार मनीष वोरा को सम्मानित किया गया।