अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 97 ग्राम हेरोइन के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़
जनता से रिश्ता की खबर का बड़ा असर
हमारी खबर के बाद खुली सच्चाई, कार्रवाई शुरू
जनता से रिश्ता की खबर पर लगी मुहर
जनता से रिश्ता के खबर का असर
Bilaspur बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने पंजाब से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 97.63 ग्राम हेरोइन, 57,800 रुपए नकद, पांच मोबाइल फोन, एक अल्टो कार और एक स्कूटी जब्त की है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब दो लाख रुपए बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, Pankaj Patel ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास हेरोइन की बड़ी खेप की डिलीवरी होने वाली है। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में घेराबंदी की गई। कार्रवाई के दौरान दो संदिग्ध युवक रेलवे स्टेशन से बाहर निकलकर एक अल्टो कार के पास पहुंचे, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। जांच में कुल पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में पंजाब के अमृतसर निवासी जितेंद्र सिंह रंधावा और जगदीप सिंह मुख्य सप्लायर बताए जा रहे हैं। वहीं मुंगेली निवासी शेख अल्ताफ, अमित कुमार डाहिरे और अवि पाठक स्थानीय नेटवर्क से जुड़े बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी दूध की बोतलों में हेरोइन छिपाकर पंजाब से बिलासपुर लाए थे। मामले में Drug Addiction से जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल खंगाल रही है ताकि पूरे नेटवर्क और सप्लाई चैन का पता लगाया जा सके। तोरवा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को आशंका है कि यह नेटवर्क सीमावर्ती राज्यों और संभवतः पाकिस्तान से जुड़े तस्करी चैनल से भी जुड़ा हो सकता है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।